क्या होता है अग्नाशय
अग्नाशय एक छोटी सी ग्रंथि है, जो पाचन में मदद करने वाले एंजाइम और हार्मोन का उत्पादन करती है। चिकित्सकों का कहना है कि अग्नाशय कैंसर के लक्षण अकसर शुरुआती चरण में नहीं दिखाई देते हैं। कैंसर बढ़ता है तो इसके विभिन्न लक्षण दिखाई देते हैं। डॉ. विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसे मरीज आईजीएमसी के सर्जरी विभाग में उनके पास आकर उपचार करवा सकते हैं।
रोग के लक्षण
डॉ. शर्मा ने बताया कि अग्नाशय कैंसर में मरीजों को अकसर पीलिया की समस्या होती है। वाचा और आंखें पीली हो जाती हैं। इसके अलावा पेट में दर्द, वजन कम होना, भूख न लगना, उल्टी, थकान, पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। मरीजों के रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। यह मधुमेह का कारण भी बन जाता है।