फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में हेपेटाइटिस, स्क्रब टाइफस के नहीं किए जा रहे टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिलने वाले लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट करने के चलते निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में हेपेटाइटिस और स्क्रब टायफस के सैंपलों की जांच बंद हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने लैब संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि लैबों में आगामी दो से तीन दिन तक केवल आरटीपीसीआर सैंपलों की ही जांच करें।
आईजीएमसी में रोजाना हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। चिकित्सक प्राथमिक जांच के बाद विभिन्न बीमारियों का पता लगाने के लिए टेस्ट लिखते हैं। अस्पताल में रूटीन के सैंपल तो लिए जा रहे हैं, लेकिन हेपेटाइटिस और स्क्रब टायफस के सैंपलों की जांच इन दिनों बंद करने को कहा गया है। प्रबंधन का तर्क है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला दौरे पर हैं। ऐसे में सैकड़ों वीआईपी और अन्य लोगों ने उनसे मिलना है, ऐसे में उनसे मिलने से पहले कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाने हैं। लिहाजा इन सैंपलों की संख्या साढ़े तीन सौ के करीब पहुंच रही है। वहीं 7 मई को भी अधिकांश लोग उनसे मिलने वाले हैं, ऐसे में ये टेस्ट अस्पताल में नहीं किए जा रहे हैं। उधर, शनिवार को भी सैकड़ों टेस्ट अस्पताल में जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि इन सैंपलों की जांच करने वाले कर्मियों को छुट्टियों में भी मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को शिमला पहुंच गई हैं। ऐसे में राष्ट्रपति आवास और मंदिरों में घूमने के दौरान उनसे सैकड़ों लोग मिलने वाले हैं, ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से आगामी आदेशों तक यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस करवाई उपलब्ध
राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान विभाग ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध करवाई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि चिकित्सकों की टीम राउंड दी क्लॉक उनके साथ तैनात है। वहीं एंबुलेंस में ऑक्सीजन, दवाइयां समेत तमाम सर्जिकल किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें