फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में एक ही सी-आर्म मशीन, हड्डी रोग के ऑपरेशनों में आ रहीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में एक मशीन खराब तो दूसरी मशीन चमियाना में हो रही उपयोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में हड्डी रोग विशेषज्ञों को मरीजों के ऑपरेशन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि अस्पताल में एक ही सी-आर्म मशीन है। इस कारण आपातस्थिति में अगर कोई मरीज आ जाए तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को रुकना तक पड़ जाता है। ऐसे में ऑपरेशन में भी देरी होती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अस्पताल को तीन मशीनें दी गई थीं। इनमें से एक मशीन अपनी तिथि पूरी कर चुकी है जबकि एक मशीन चमियाना अस्पताल को दी गई है। ऐसे में प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में एक ही मशीन है। इसी मशीन के सहारे सामान्य और आपातस्थिति में आने वाले हड्डी रोगियों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल में प्रदेशभर के अन्य अस्पतालों से मरीज रेफर होकर आते हैं। इनमें कई मरीज गंभीर होते हैं। ऐसे में सी-आर्म मशीन की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सी-आर्म से होने वाले ऑपरेशन की तिथि लेने के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही नई मशीनों की खरीद की जाएगी ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें