फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में नई एमआरआई थ्री टेसला मशीन पर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर की मौजूदगी में किए जा रहे टेस्ट, जल्द शुरू की जानी है अस्पताल में सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी में थ्री टेसला एमआरआई मशीन को स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाद इस आधुनिक सुविधाओं वाली मशीन पर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कंपनी के इंजीनियर मशीन को चलाने का कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे इस मशीन की खूबियों और इससे टेस्ट की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। इस मशीन पर टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। फिलहाल रेडियोलॉजी विभाग के चार से पांच कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रेडिएशन से अपनी और मरीज की सुरक्षा, ऑपरेट करने के तरीके की जानकारी कर्मचारियों को दी जा रही है। आईजीएमसी प्रशासन जल्द ही इस मशीन का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों से करवाने की तैयारी कर रहा है। इस एमआरआई मशीन और कैंसर अस्पताल में लगाई गई करोड़ों की पेट सीटी स्कैन मशीन का एक साथ लोकार्पण इसी माह करवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राव ने कहा कि करोड़ों रुपये की इस एमआरआई थ्री टेसला मशीन पर कर्मचारियों को टेस्ट करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पैट सीटी स्कैन मशीन को भी स्थापित किया जा चुका है, इस पर भी ट्रायल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें