फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गंभीर बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश, सतर्क रहने को कहा

Wed, 21 Oct 2020 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना के चक्कर में कहीं स्क्रब टायफस, स्वाइन फ्लू, मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां मरीजों की जान न ले। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को दिशा-निर्देश जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है। केंद्र ने कहा है कि कोरोना पर काबू पाना है लेकिन अन्य बीमारियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कोरोना के लक्षण के जैसे ही तकरीबन इन बीमारियों के भी लक्षण हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द है तो घर बैठने के बजाय अस्पताल आना चाहिए। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवाइयों का सेवन करना चाहिए। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मेडिकल कॉलेज, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे कोरोना के साथ स्क्रब टायफस, स्वाइन फ्लू, मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां को लेकर भी सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें