स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अमेरिका के बॉस्टन पब्लिक हेल्थ स्कूल का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्कूल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने तथा स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को कम करने के लिए स्वास्थ्य नीति एवं प्रबंधन पर विचार विमर्श किया।
उन्होंने विश्व स्वास्थ्य एवं जनसंख्या संबंधी मामलों पर भी बातचीत की। कौल सिंह ठाकुर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बॉस्टन हेल्थ स्कूल में हुए विचार विमर्श का हिमाचल प्रदेश के लोगों को निश्चित तौर पर लाभ होगा।
स्वास्थ्य मंत्री इन दिनों अमेरिका के ब्लूमबर्ग शहर में तंबाकू के प्रयोग को कम करने को लेकर आयोजित सेमिनार में भाग ले रहे हैं।