फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के ऐन मौके पर नड्डा का मास्टर स्ट्रोक, विरोधी ही नहीं अपने भी किए चित

Mon, 25 Sep 2017 02:16 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कोठीपुरा में एम्स शिलान्यास कार्यक्रम तय करवाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। चुनाव से ऐन पहले नड्डा का ये दांव प्रदेश में उनका सियासी कद बड़ा करने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन


संस्थान को लेकर पार्टी में अंदरूनी खींचतान पर विराम लगने के साथ उन्होंने विरोधी कैंप को बैकफुट पर ला दिया है। एम्स के बिलासपुर जिले से बाहर जाने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने मोर्चा खोल दिया था।

इसके बाद नड्डा ने पीएम का कार्यक्रम तय करवा कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के विरोधी खेमों को करारा जवाब दिया है। एम्स पर लंबे समय से प्रदेश में एक सियासी मुद्दा रहा।
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने खोला था मोर्चा

भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर एम्स नहीं खुलने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते रहे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अगस्त में हिमाचल दौरे के दौरान एम्स को लेकर राजनीति गर्मा गई।

चर्चा थी कि 10 सितंबर को एम्स का शिलान्यास करने के लिए पीएम आ रहे हैं, लेकिन नड्डा ने कार्यक्रम को लेकर अनभिज्ञता जताई। नड्डा ने यहां तक कह दिया कि एम्स कहां खुलेगा अभी यह तय नहीं है।

नड्डा के बयान पर सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार कर दिया। अनुराग ने बिलासपुर में जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा था कि एम्स को लाने और ले जाने में नड्डा का कोई योगदान नहीं होगा।
विज्ञापन

नड्डा के दांव की नहीं लगी किसी को भनक

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा। केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश के नेताओं की खिंचाई तक हुई। इस बीच नड्डा ने एम्स की तमाम औपचारिकताओं को पूरा करवा पीएम का कार्यक्रम फाइनल करवा दिया।

सूत्रों के अनुसार नड्डा के दांव की प्रदेश नेतृत्व को भनक तक नहीं लगी। सभी यह मान चुके थे कि एम्स के मुद्दे पर चुनाव से पहले कुछ नहीं होगा।

आखिर यह स्पष्ट हो गया है एम्स बिलासपुर में ही बनेगा। नड्डा ने चुनाव से पहले कार्यक्रम तय करवा यह संकेत दिया है कि केंद्र में उनकी पकड़ विरोधियों से काफी मजबूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें