फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री, कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

Sat, 28 Apr 2018 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शनिवार से हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री कुल्लू और बिलासपुर जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कई विकास कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे और नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


जिला भाजपा सचिव और नड्डा के मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि जेेपी नड्डा 28 अप्रैल को सुबह दिल्ली से  8:05 पर भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भुंतर से वह कुल्लू सर्किट हाउस जाएंगे। कुल्लू के रथ मैदान में दोपहर बाद 3:10 बजे नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इस दौरान कुल्लू अस्पताल में एमसीएच विंग की आधारशिला रखने के साथ ही कुल्लू के लिए डिजिटल नर्व सेंटर, नेशनल हेल्थ मिशन के (लक्ष्य) प्रोग्राम, एनीमिया मुक्त भारत, ई कंपलिएंस अंडर आरएनटीसीपी तथा यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम में मोबाइल ऐप सेवाएं भी लांच करेंगे।
विज्ञापन


उनका रात्रि ठहराव कुल्लू में ही होगा। 29 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से कुल्लू से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बाद 3 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। 30 अप्रैल को नड्डा सुबह 9 बजे सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव लिए गोद दयोली में पहुंचेंगे।

दयोली में वह ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही सांसद आदर्श ग्राम योजना में दयोली में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। दोपहर 12 बजे नड्डा दयोली से सड़क मार्ग से सीधे चंडीगढ़ एयरपोर्ट और उसके बाद वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें