फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का फैसला: नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी पढ़ेंगे एचआईवी से सुरक्षा का पाठ

Fri, 25 Mar 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 स्वास्थ्य सचिव और राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अध्यक्ष अमिताभ अवस्थी की अध्यक्षता में एड्स सोसाइटी अधिकारियों की बैठक हुई। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि वर्ष-2030 तक एचआईवी को समाप्त करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन
विद्यार्थी पढ़ेंगे एचआईवी से सुरक्षा का पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष-2030 तक हिमाचल को एचआईवी उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव और राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अध्यक्ष अमिताभ अवस्थी की अध्यक्षता में एड्स सोसाइटी अधिकारियों की बैठक हुई। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि वर्ष-2030 तक एचआईवी को समाप्त करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग को नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में एचआईवी से सुरक्षा संबंधी अध्याय शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किशोरों और युवाओं को एचआईवी से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध करवाना महत्वपूर्ण है। इसमें रेड रिबन क्लब अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 259 रेड रिबन क्लब हैं।

विज्ञापन


उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग को अपने अपने संस्थानों में रेड रिबन क्लब गठित करने और इनके माध्यम से जागरूकता गतिविधियां करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को शैक्षणिक संस्थानों में युवा महोत्सव के दौरान एचआईवी के प्रति जागरूकता लाने को कहा। भारतीय प्रशासनिक सेवाएं अधिकारी रूपाली ठाकुर की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया। इस समिति में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से सदस्य शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें