फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हिमाचल: अटल आशीर्वाद योजना की बेबी केयर किट में छह नई वस्तुएं शामिल

Sat, 29 Jan 2022 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग ने इसका टेंडर फाइनल कर दिया है, मार्च महीने से नवजात बेबी केयर किट में 18 वस्तुएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में नवजात और मां को 12 वस्तुएं दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
बेबी केयर किट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आशीर्वाद योजना के तहत नवजात शिशुओं को दी जाने वाली बेबी केयर किट में छह नई वस्तुएं शामिल की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसका टेंडर फाइनल कर दिया है, मार्च महीने से नवजात बेबी केयर किट में 18 वस्तुएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में नवजात और मां को 12 वस्तुएं दी जा रही हैं। जन्म के समय के बाद मां और नवजात शिशुओं के लिए इन वस्तुओं की ज्यादा जरूरत होती है।

विज्ञापन


सरकार का दावा है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान व निजी अस्पतालों में यह किट मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए माताओं को हैंड सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है। माताओं के लिए ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने के साबुन के अलावा वैसलीन भी दी जा रही है। प्रदेश सरकार को यह किट करीब एक हजार रुपये में उपलब्ध हो रही है। सरकार करीब ढाई वर्षों से यह किट उपलब्ध करवा रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि बेबि किट मेें 6 नई वस्तुएं शामिल कर दी गई हैं।
विज्ञापन


अभी शामिल वस्तुएं
- टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन और महिलाओं के लिए वैसलीन
- नवजात के लिए पोशाक
- बनियान के दो पीस
- मलमल के कपड़े
- दस्ताने और बूट
- बेबी मसाज ऑयल
- बेबी टॉवल
- बेबी क्लॉथ नेपीज
- हैंड सैनिटाइजर बोतल
- बेबी मच्छरदानी
- कंबल
- खिलौना

अब इन्हें किया शामिल
- थर्मामीटर, नेलकटर, बिब, हेयर ब्रश, गाउन और माताओं के लिए छह पीस नैपकिन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें