महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान खनेरी, रामपुर के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग स्पष्ट करता है कि नर्सिंग हॉस्टल में केवल 2 छात्राएं टीबी पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनका उपचार समय पर शुरू किया गया। इनमें से एक छात्रा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुकी है तथा दूसरी छात्रा नियमित इलाज पर है।
जैसा कि सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि 19 छात्राएं संक्रमित हैं, यह पूरी तरह गलत है। दिनांक 09.07.2025 को पहली छात्रा टीबी पॉजिटिव पाई गई थी, जिसका उसी दिन इलाज शुरू किया गया तथा उसके 13 क्लोज कॉन्टैक्ट्स को टीपीटी दिया गया। इसके बाद दिनांक 09.12.2025 को दूसरी छात्रा टीबी पॉजिटिव पाई गई, जिसका भी तत्काल उपचार शुरू किया गया तथा उसके 03 क्लोज कॉन्टैक्ट्स को टीपीटी दिया गया।
16 छात्राएं उपरोक्त दोनों टीबी से ग्रसित छात्राओं के क्लोज कॉन्टैक्ट्स हैं और एक अन्य छात्रा किसी बाहरी मरीज के क्लोज कॉन्टैक्ट के रूप में टीपीटी ले रही हैं। यह भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार टीबी से बचाव हेतु दिया जा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें टीबी होने से बचाया जा सके। इनमें एमडीआर-टीबी का कोई भी मामला नहीं है।