फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच न करने पर फटकार

Tue, 25 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की साल में दो बार स्वास्थ्य जांच नहीं करने पर केंद्रीय टीम ने हिमाचल के अफसरों को लताड़ लगाई है। सोमवार को राज्य सचिवालय में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ज्वाइंट रिव्यू मिशन की टीम ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की साल में दो बार स्वास्थ्य जांच करवाना अनिवार्य है। इसके बावजूद हिमाचल में इसके तहत काम नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भविष्य में इसको लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। स्कूलों में मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को दाल-चावल के अलावा हरी सब्जियां खिलाने के निर्देश दिए।

स्कूलों में आयरन की गोलियां भी समय पर आवंटित नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। केंद्रीय टीम ने बीते दिनों जिला सिरमौर और मंडी का दौरा किया है। सोमवार को शिमला में हुई बैठक में जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा सहित शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें