एएसपी डॉ. मोनिका की अगुवाई में गठित टीम के दो सरकारी कर्मचारी, एसडीएम कार्यालय के दो गवाह और चार पुलिस कर्मी शामिल किए गए। नोटों के नंबर रिकॉर्ड में दर्ज कर बाकायदा उसमें पाउडर लगाया गया।
यातायात चेकिंग के दौरान मोहम्मद खालिद ने रिश्वत के तौर पर सौ रुपये लिए तो उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूरी कार्रवाई की गई।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हेड कांस्टेबल को लेकर एक महीने से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ही एक टीम बनाकर उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
सिरमौर पुलिस ने खाकी पर दाग लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले पांवटा में पीवीआर बैन में ड्यूटी पर लगाए कर्मचारी नशे की हालत में पकड़े गए।
जबकि आधी रात को छापेमारी में नाहन थाना का एक कर्मचारी फोन का रिसीवर किनारे रखकर सोया हुआ पाया गया। अब रिश्वत लेते हुए हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी हुई है।