प्रदेश में आवारा पशुओं के लिए जल्द प्लान बनाया जा रहा है। इसमें 3 मंत्रियों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जो जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रिपोर्ट देगी। प्रदेश में 80 प्रतिशत लोग किसान हैं। आधुनिक उपकरणों से खेतीबाड़ी को बढ़ावा दिया जाएगा।
किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल सके, इसका प्रयास रहेगा। किसानों की फसलों को उजाड़ने वाले जानवरों के लिए योजनाबद्ध कार्यक्रम करवाया जाएगा। मंदिर में पुजारी अभिनव शर्मा और मनु शर्मा ने उनसे विधिवत मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों की पूजा-अर्चना करवाई।
ज्वालामुखी पहुंचने पर व्यापार मंडल प्रधान अनीश सूद ने उनका स्वागत किया। सहायक मंदिर आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी, वरिष्ठ लिपिक बलदेव सिंह, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।