फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: फेरीवाले से मारपीट, मुर्गा भी बनाया, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Sat, 19 Oct 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति फेरीवाले की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। यही नहीं मारपीट के बाद फेरीवाले को स्थानीय व्यक्ति मुर्गा भी बना रहा है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजौली मस्जिद और प्रवासी लोगों को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर फेरीवाले से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद  इसकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला धामी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालूगंज मामले की जांच के लिए पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर इसको लेकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, अभी तक मामले को लेकर शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति फेरीवाले की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है। यही नहीं मारपीट के बाद फेरीवाले को स्थानीय व्यक्ति मुर्गा भी बना रहा है। इसके साथ वह फेरीवाले को मार देने की भी धमकी भी वीडियो में दे रहा है। करीब 1 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में फेरीवाला युवक बाइक पर शिमला के साथ लगते धामी क्षेत्र में सामान बेचने के लिए गया था। उसकी बाइक पर पीछे एक बैग भी रखा है। इसी बीच स्थानीय व्यक्ति फेरी वाले को रोककर पहले उसे कई थप्पड़ मारता है।

इस दौरान फेरीवाला अपने पक्ष में सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। इस दौरान स्थानीय व्यक्ति तलवार निकालने की बात करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कर रहा है। वहीं एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने मामले को लेकर कहा कि यह एक आपराधिक मामला है। किसी से भी इस तरह मारपीट नहीं की जा सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस शिकायतकर्ता और मारपीट करने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें