फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादले, चार को अतिरिक्त कार्यभार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 31 Aug 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं, चार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। चार अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह ने अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक लायकराम वर्मा को एडीएम सिरमौर नियुक्त किया गया है। सहायक आयुक्त परवाणू सुरेंद्र कुमार को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोलन, संयुक्त निदेशक मत्स्य विकास शर्मा को नगर निगम पालमपुर का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह को संयुक्त निदेशक मत्स्य बिलासपुर में तैनाती दी गई है। आरटीओ शिमला मनजीत शर्मा अब संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति का कामकाज संभालेंगे। विद्युत नियामक आयोग की सचिव छवि नांटा को संयुक्त निदेशक के अतिरिक्त कार्यभार से पदभार मुक्त किया गया है। एसडीएम थुनाग वचित्र सिंह को एसडीएम जवाली लगाया गया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन नरेंद्र कुमार को जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक, सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला योगेश चौहान को आरटीओ शिमला और एसडीएम कसौली गौरव महाजन को सहायक आयुक्त परवाणू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें