फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस परीक्षा में बड़ा बदलाव, हिंदी में दें परीक्षा

Mon, 09 Feb 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवार अब निबंध लेखन अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिख सकेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए नियमों में संशोधन कर दिया है। इससे हिंदी भाषी उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। पहले इस परीक्षा को अंग्रेजी में ही दिलाने का प्रावधान था।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत अब एचएएस की परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लेने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं नियम 1973 में संशोधन किया जा चुका है।

इसे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं प्रथम संशोधन नियम 2015 के रूप में संशोधित किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह निर्णय राज्य लोक सेवा आयोग से विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएएस की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शनिवार को एचएएस परीक्षा के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। प्रारंभिक एवं लिखित परीक्षा के बाद ये साक्षात्कार 34 पदों के लिए हुए हैं।

इस परीक्षा का आयोजन दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया गया। आगामी दिनों में कभी भी परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है। लोक सेवा आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने बताया कि साक्षात्कार संबंधित प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें