बेरोजगारी कि इस कद्र बढ़ रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वन रक्षकों के 22 पदों के लिए जिला के पांच हजार युवाओं ने आवेदन कर रखा था। वन वृत्त कुल्लू में वन रक्षकों के 22 पदों की सीधी भर्ती की जा रही है। वन रक्षकों की सीधी भर्ती के लिए वन विभाग ने आवेदन मांगे थे।
जिला के उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि सात फरवरी रखी गई थी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के पास पांच हजार युवाओं के आवेदन पहुंच गए हैं। हालांकि, जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी रखी गई है।