पार्वती घाटी के तहत आने वाले तोष गांव के एक गेस्ट हाउस में हरियाणा के एक पर्यटक की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात तोष गांव के गेस्ट हाउस में युवक वैभव ( 21) पुत्र बलदेव निवासी 59 खोह मानेसर गुरुग्राम, हरियाणा अपने दोस्त के साथ ठहरा था। इस बीच अचानक वह चौथी मंजिल से नीचे गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की है। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस संचालक सहित अन्य के बयान दर्ज किए हैं।