फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Entry Tax: एंट्री टैक्स के खिलाफ हरियाणा के लोगों ने मंड़ावाला-बरोटीवाला सड़क पर किया चक्का जाम

Mon, 30 Mar 2026 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।

सार

 स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब के बाद अब सोमवार को हरियाणा की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने सांकेतिक धरना दिया और चक्का जाम किया। 
विज्ञापन
एंट्री टैक्स के खिलाफ हरियाणा के लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल सरकार की ओर से बढ़ाए गए स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब के बाद अब सोमवार को हरियाणा की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने सांकेतिक धरना दिया और चक्का जाम किया। सुबह 9:00 बजे ही सभी प्रदर्शनकारी बैरियर पर पहुंच गए बद्दी व बरोटीवाला के साथ लगते मंड़ावाला-बरोटीवाला सड़क पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी पंचायतें बरोटीवाला व बद्दी के साथ लगती हैं। यहां का बाजार व रिश्तेदारियां हिमाचल में पड़ती हैं। उनका आना-जाना हिमाचल में लगा रहता है, लेकिन एंट्री टैक्स के चलते उन्हें आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर बद्दी के नायब तहसीलदार जगदीश मोदगिल, बरोटीवाला के थाना प्रभारी देवराज ठाकुर व पिंजौर के थाना प्रभारी बच्चू सिंह भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने अपने प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर उन्हें पास जारी करने का निर्णय नहीं दिया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
जिला परिषद पंचकूला के पूर्व चेयरमैन राजेश कौना, नवांनगर के सरपंच गुरनाम सिंह, गोरखनाथ के सरपंच गुरदयाल सिंह, शाहपुर के सरपंच गुरनाम सिंह, मंड़वाला के सरपंच हंसराज, कौना के हरमेश, रामपुर जंगी के मान सिंह के नेतृत्व में सभी पंचायतों के जन प्रतिनिधि बरोटीवाला के टोल बैरियर के समीप एकत्रित हुए और बरोटीवाला-मंड़ावाला सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कहा कि उनके मोबाइल की सिम भी हिमाचल की है। कालका दूर होने से वह अपना रोजमर्रा का सामान भी बरोटीवाला व बद्दी से लेकर आते हैं। उन्हें भी हिमाचल के लोगों की तर्ज पर मुफ्त पास की व्यवस्था की जाए। लगातार आने-जाने से उन्हें बहुत अधिक टोल चुकाना पड़ रहा है। उधर, नायब तहसीलदार बद्दी जगदीश मोदगिल ने बताया कि उनके जाने से पहले ही जाम समाप्त हो गया था। हरियाणा के जन प्रतिनिधियों ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री और बद्दी के एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिसे उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेज दिया है।

सोलन में भी ट्रक ऑपरेटरों दी आंदोलन की चेतावनी
 सोलन ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने भी एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि 25 साल में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी ट्रक हरियाणा व पंजाब होकर ही बाहरी राज्यों को जाते हैं। यदि इसके चलते उन्होंने भी अपना एंट्री टैक्स बढ़ा दिया तो हिमाचल के ट्रक ऑपरेटरों के लिए मुश्किल हो जाएगी। इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा क्योंकि इससे महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए या टैक्स कम करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन हिमाचल के ट्रक ऑपरेटरों को भी धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ टेंपो ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन
 हिमाचल सरकार की ओर से एंट्री टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में दून टेंपो ऑपरेटर यूनियन बद्दी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। पदाधिकारियों ने खङआ इख अगर उनकी मांग पूरी नहीं हखीआ तो 1 अप्रैल को हिमाचल की सीमा पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए एसपी बद्दी व जिला उपायुक्त को लिखित रूप में अवगत कराया जाएगा। बद्दी के सिक्का होटल के समीप यूनियन के कार्यालय परिसर में टेंपो ऑपरेटर संघ के प्रधान रमेश चंद, सचिव प्रवीण शर्मा, जयराम चौधरी, उपप्रधान तीर्थ सिंह, श्यामलाल शर्मा, सुभाष शर्मा, सोहनलाल कटारिया, उमेश दीवान के नेतृत्व में दर्जन ऑपरेटर एकत्रित हुए।

इस दौरान उन्होंने एंट्री टैक्स को कम करने के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी धई कि यदि एंट्री टैक्स बढ़ाने का फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया, तो उन्हें कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से हिमाचल की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा और किसी भी प्रकार के वाहनों को राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज करती है, तो सभी टेंपो ऑपरेटर अपनी गाड़ियां लेकर शिमला स्थित सचिवालय का घेराव करेंगे। विरोध के तौर पर अपने वाहनों की चाबियां मुख्यमंत्री को सौंपकर अपना रोष प्रकट करेंगे। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी से छोटे वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर टेंपो ऑपरेटरों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकार नहीं झुकी तो आज रात से बंद हो सकते हैं हिमाचल के एंट्री पॉइंट
उधर, रविवार को पंजाब के विभिन्न संगठनों ने हिमाचल के दो स्टेट हाईवे पंजेहरा रोड और दभोटा रोड़ को करीब ढाई घंटे तक बंद रखा था। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया है कि अगर एंट्री टैक्स वापस नहीं लिया तो 31 मार्च आधी रात के बाद किसी भी समय पंजाब-हिमाचल के सभी एंट्री प्वाइंट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने रूपनगर जिले के 11 और पूरे पंजाब के 33 एंट्री पॉइंट बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें