दो अप्रैल का मामला, 4 दिन से दबाकर रखा केस
इसका खुलासा उस समय हुआ, जब हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। सोलन पुलिस ने इस संबंध में कैथल के सीवन थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। सोलन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चिट्टे के मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मामला तब सामने आया जब हरियाणा में सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी। सं