फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshwardhan Chauhan: उद्योग मंत्री बोले- भाजपा ने ऐसे-ऐसे प्रत्याशी बना दिए, जिनको इतिहास का ज्ञान तक नहीं

Wed, 01 May 2024 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे-ऐसे उम्मीदवार दिए हैं, जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। इसके साथ ही उद्योग मंत्री ने बागी पूर्व विधायकों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला ऊना के गगरेट के भंजाल गांव में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लपेटते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे-ऐसे उम्मीदवार दिए हैं, जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। कंगना रनौत कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का प्रथम प्रधानमंत्री बताती हैं, तो कभी देश को 2014 में आजादी मिलना बताती हैं। ऐसे लोग संसद में जाकर क्या करेंगे।

विज्ञापन


'छह विधायकों का नैतिक पतन'
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गगरेट से ही मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर जमकर निशाने साधे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पिछले चौदह महीने में गगरेट में क्या-क्या चल रहा है, इसकी शिकायतें उन तक भी पहुंचीं। भले ही हम यह कहें कि नैतिक तरीके से सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचकर छह विधायकों ने अपने नैतिक पतन का सबूत दिया, लेकिन गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत अच्छा हुआ, जो चौदह माह बाद ही उन्हें राहत की सांस लेने का मौका मिला।

'चैतन्य शर्मा की किस्मत में राजनीति नहीं'
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चैतन्य शर्मा जिला परिषद चुनाव जीतने के बाद बीच में ही इसे छोड़ गए और उसके बाद विधायक बनने के चौदह माह बाद ही विधायक नहीं रहे, उससे साफ है कि उनकी किस्मत में राजनीति है ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश कभी पूरी नहीं होगी। भाजपा के सपने तब पूरे होंगे जब भाजपा छह के छह उपचुनाव जीतेगी, लेकिन कांग्रेस को सरकार बचाने के लिए महज एक विधायक चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमीरपुर सीट से भी जुझारू नेता को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें