फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह को वर्ल्ड कप में वापसी की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे आज तक इस बात का पता नहीं चला कि मैं चोट लगने की वजह से टीम इंडिया से बाहर हुआ या फिर खराब प्रदर्शन के चलते चयन समिति ने मुझे बाहर किया। ये कहना है टीम इंडिया के टरबनेटर रहे हरभजन सिंह का।
विज्ञापन


हरभजन का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगा। हरभजन सिंह हिमाचल में हो रहे रणजी मैचों में शामिल होने पहुंचे हैं। वे इस टूर्नामेंट को एक चुनौती के तौर पर ले रहे हैं।

भज्जी ने कहा कि क्रिकेट में हर स्तर का मैच महत्वपूर्ण है। वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर भज्जी ने कहा कि यह निर्णय चयन समिति के हाथ में है। वह तो वापसी की उम्मीद पहले दिन से ही लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

चैपल पर भड़के हरभजन

सचिन तेंदुलकर की किताब पर पूछने पर हरभजन सिंह ने कहा कि ग्रेग चैपल दोहरे मापदंड अपनाते थे। उन्होंने अपने फायदे के लिए मीडिया, खिलाड़ियों तथा बीसीसीआई का प्रयोग किया।

चैपल की कार्यप्रणाली ठीक होती तो परिणाम और भी बेहतर होते। चैपल का दौर भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे खराब दौर था। इस कारण टीम लगभग चार-पांच वर्ष पीछे चली गई।

गौरतलब है कि हरभजन सिंह पहले भी चैपल को निशाने पर ले चुके हैं। वहीं, जब से सचिन की किताब आई है तब से जहीर ने भी चैपल को आड़े हाथों लिया है।

टीम इंडिया में आ सकते हैं धवन

भज्जी ने क्रिकेट के लिए एचपीसीए के प्रयासों की सराहना की। कहा कि करीब 10 वर्ष पूर्व हिमाचल टीम को हल्के में लिया जाता था। अब परिस्थितियां पूरी तरह विपरीत हैं।

हिमाचली खिलाड़ियों शौर्य गर्ग, ऋषि धवन, पारस डोगरा, प्रशांत चोपड़ा सहित अन्य की सराहना करते हुए कहा कि धवन आने वाले समय में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

उन्होंने नादौन स्टेडियम की भी प्रशंसा की। कहा कि कड़ी मेहनत के बल पर छोटे कस्बों से कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन

हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे युवी

स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी चार अकादमी इस समय कार्य कर रही हैं। यदि हिमाचल में मौका मिलता है तो वह युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में पूरा सहयोग देंगे।

इससे पूर्व अभ्यास मैच के दौरान युवराज ने पंजाब के खिलाड़ियों लेफ्ट आर्म स्पिनर और आलराउंडर गुरिंद्र सिंह तथा बलजीत सिंह को जरूरी टिप्स दिए। पंजाब टीम से खेल रहे हरभजन सिंह तथा युवराज सिंह मुख्य आकर्षण रहे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिन भर अभ्यास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें