फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चांदी की नक्काशी से चमक उठा हनुमान मंदिर जाखू

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

राजस्थान के कारीगरों ने एक महीने में पूरा किया कार्य, जय श्रीराम और बेल पत्ती के डिजाइन पर आधारित है नक्काशी
दानकर्ता ने वहन किया चांदी की नक्काशी का खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर चांदी की नक्काशी से चमक उठा है। साल दर साल मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है। अब चांदी की चमक ने मंदिर की सुंदरता को और भी बढ़ा दिया है। इस कार्य का पूरा खर्च एक दानकर्ता ने वहन किया है।

मंदिर की दीवारों पर जय श्रीराम के नाम और बेल पत्ती के डिजाइन की नक्काशी की गई है। यह कार्य राजस्थान से आए कारीगरों ने करीब एक महीने में पूरा किया है। इसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सामान अमृतसर से लाया गया है। यह कार्य कारीगर अमित और उनके साथियों ने पूरा किया। उन्होंने बताया कि इस नक्काशी का डिजाइन चुनने और कारीगरी करने में करीब एक महीने का समय लगा है। इसमें दोनों तरफ चकराई और कटिंग की जाती है। इसमें पहले लक्कड़ी को कटिंग कर तराशा गया। इसके बाद इसे दीवारों पर सेट करने में ज्यादा समय लगा। इसमें डबल बोर्ड पर चांदी को सेट किया है। इस कार्य के लिए अमृतसर से शीट मंगवाई गई है। इनमें मशीनों के माध्यम से कलाकारी कर डिजाइन तैयार किए हैं।
विज्ञापन


मुख्य मंदिर में हनुमान की प्रतिमा और गरूड़ भगवान के पास जय श्रीराम नाम के डिजाइन की पट्टी लगाई गई। इसके साथ ही के आसपास दीवारों पर गरूड़ भगवान और मुख्य द्वार पर सजावट की गई है। राजधानी में रोजाना हजारों पर्यटक जाखू मंदिर में हनुमान के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर में भक्तों के लिए आस्था का केंद्र भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा शहर के किसी भी कोने से देखी जा सकती है। अब यह नक्काशी भक्तों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन


कोट
एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा ने बताया कि मंदिर में नक्काशी का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस कार्य का सारा खर्च एक दान कर्ता ने वहन किया गया है। मंदिर में विशेष तौर बेल पत्तियों के बीच जय श्रीराम नाम के डिजाइन की नक्काशी की गई है जो भक्तों के लिए नव वर्ष का एक उपहार है। यह मंदिर की शोभा को और भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें