फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखू में हनुमान जयंती की धूम, चढ़ा भोग

Wed, 22 Oct 2014 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखू स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर दिन भर पूजा अर्चना चलती रही। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान हनुमान को 151 किलो के मीठे रोट का भोग लगाया गया। इसे पूजा करने आए भक्तों में वितरित किया गया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे की आरती में सैकड़ों की तादाद में भक्त पहुंचे। सुबह चार बजे कपाट खुलने के बाद भगवान की मूर्तियों को सजाया गया। मुख्य पुजारी राम लाल और अन्य पुजारियों ने इनकी पूजा अर्चना की।

सजावट के लिए कोलकाता से खास तौर पर फूल लाए गए थे। गेंदे के फूलों की 800 मालाओं से मंदिर के भीतर गर्भ गृह की दीवारों और परिसर को सजाया गया था। इससे पूर्व सुबह गंज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


सात बजे आरती के समय शोभा यात्रा जाखू मंदिर पहुंची। पूरा दिन मंदिर परिसर में लंगर बराबर चलता रहा। मंदिर के ट्रस्टी सतीश कुमार, विकास सूद, हरजीत सिंह मंगा, राकेश पुरी, विकास बहल और सोमपाल दत्ता ने कहा कि पूरा दिन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

प्रतिभा सिंह ने की सुख शांति की कामना
राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हनुमान जयंती पर जाखू हनुमान मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, वातावरण व पर्यावरण की शुद्धता को कायम रखने में हम सभी को अपना भरपूर योगदान देना चाहिए। उप मंडलाधिकारी ग्रामीण जीसी नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें