फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग: अब सौर ऊर्जा से चलेंगे हैंडपंप, 120 की हुई सफल टेस्टिंग

Tue, 18 Apr 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)

सार

पुरुवाला में 134 और पांवटा में 115 के लगभग नलकूपों पर काम पूरा भी हो चुका है। इसके बाद लोग हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब नलकूप यानी हैंडपंप सौर ऊर्जा से चलेंगे। इसके माध्यम से लोगों को नलों तक पानी की आपूर्ति होगी। बड़ी बात यह है कि नलकूप ऑटोमेटिक (स्वचालित) तरीके से काम करेंगे। पानी की आपूर्ति के लिए न तो कर्मचारियों का झंझट रहेगा और न ही कोई दूसरी परेशानी। पांवटा साहिब और पुरुवाला क्षेत्रों में स्थापित नलकूपों में से 120 की सफल टेस्टिंग हो चुकी है। दरअसल, जलशक्ति विभाग के पांवटा साहिब मंडल में 260 नलकूपों पर 893 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

विज्ञापन


इन दिनों जलशक्ति विभाग का हर घर नल और नल में जल तकनीक पर जोर दे रहा है। विभाग का मानना है कि इससे उन ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल समस्या दूर हो सकेगी, जहां पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति नहीं की जा सकती। इन स्वचालित नलकूपों से टंकी के जरिये पाइप लाइन को जोड़कर 50 मीटर के दायरे में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।

गौरतलब है कि जलशक्ति विभाग मंडल पांवटा के लिए वर्ष 2019 यह योजना स्वीकृत हुई। इस पर 893 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। पुरुवाला में 134 और पांवटा में 115 के लगभग नलकूपों पर काम पूरा भी हो चुका है। इसके बाद लोग हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


उपमंडल पुरुवाला के सहायक अभियंता देवानंद पुंडीर और पांवटा के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल समस्या दूर हो सकेगी। इससे पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस आधुनिक तकनीक को पेयजल समस्या दूर करने के लिहाज से काफी कारगर माना जा रहा है।

ऐसे काम करेगा पंप
सौर पंप में 4000 लीटर की टंकी स्थापित की जा रही है। योजना में दो एचपी सबमर्सिबल पंप, सोलर प्लेट 3 मीटर लंबी 1 मीटर चौड़ी, पावर 345 वाट, कंट्रोलर, स्टील स्टैंड का ढांचा और पाइप लाइन की जरूरत होती है। ये सूरज की रोशनी पर निर्भर करता है। सूरज अस्त होते ही काम करना बंद हो जाएगा। खास बात ये है कि यह कंट्रोलर पंप को आटोमेटिक टंकी में पानी भरने के लिए चालू करता है और पानी भरने पर खुद ही बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें