फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा मंडलों के अध्यक्ष घोषित, शकुंतला को नादौन की कमान

Thu, 12 Oct 2023 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

नादौन भाजपा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला देवी, भोरंज मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ठाकुर और हमीरपुर भाजपा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता शर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला हमीरपुर की कार्यकारिणी और पांचों मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिला महिला मोर्चा हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि जिला और मंडलों की कार्यकारिणी के गठन से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी, भाजपा संगठनात्मक जिला हमीरपुर के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया है।

विज्ञापन


पांचों मंडलो की अध्यक्षों और जिला हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की जंबो टीम की घोषणा की गई है। भोरंज मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना ठाकुर, हमीरपुर भाजपा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता शर्मा, नादौन भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला देवी, बड़सर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण बाला और सुजानपुर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज ठाकुर को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रीना सपहिया गांव पौहंज (सुजानपुर) व सुनीता सोनी (हमीरपुर), जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोज शर्मा (भोरंज) , सुमन कपिल (हमीरपुर), जीवन लता (सुजानपुर), अनीता देवी (बड़सर) व अंजू बाला (नादौन) को बनाया गया।

जिला महिला मोर्चा सचिव अनीता शर्मा (भोरंज), सिंपल शर्मा (हमीरपुर), अलका ठाकुर (सुजानपुर), रक्षा देवी (बड़सर), विमला (नादौन), ज्योति ठाकुर( सुजानपुर) को बनाया गया है। कार्यालय सचिव बबीता शर्मा (हमीरपुर), कोषाध्यक्ष ऊषा देवी (सुजानपुर) मीडिया प्रभारी नीना ठाकुर हमीरपुर, सह मीडिया प्रभारी अंजू चंदेल व पूनम चौहान (सुजानपुर), सोशल मीडिया प्रभारी शीतल गौतम (हमीरपुर), सोशल सह मीडिया प्रभारी शशि बाला (हमीरपुर) व पूनम शर्मा (सुजानपुर) को बनाया गया। आईटी सेल प्रभारी लता चौहान (हमीरपुर) को बनाया गया है। अर्चना चौहान ने बताया कि नवनियुक्त महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्व सौंप दिए गए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द मंडल की कार्यकारिणी बनाकर बैठकर सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें