फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल लेन एनएच पर एक महीने में ही पड़े गड्ढे, उखड़ गई टारिंग

Wed, 20 Jun 2018 02:02 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर-कंदरौर डबल लेन एक माह भी वाहनों की आवाजाही नहीं झेल पाया। इसकी टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। एनएच पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। इससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी और कंस्ट्रक्शन कंपनी की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन


हमीरपुर से कंदरौर डबल लेन 286.33 करोड़ से बनेगा। हमीरपुर के मट्टनसिद्ध से बिलासपुर के कंदरौर तक बनने वाले इस डबल लेन नेशनल हाईवे का शिलान्यास 6 जून, 2016 को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था।

45 किलोमीटर लंबे इस डबल लेन नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य का जिम्मा एनएच विभाग ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। कंपनी ने एनएच को निर्धारित मापदंड के अनुसार चौड़ा किया है। इस मार्ग पर कुछ पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के आदेश

डबललेन का निर्माण करने और सोलिंग तथा वेयरिंग के बाद कंपनी ने मई के अंतिम सप्ताह में ही इस मार्ग पर टारिंग की है, लेकिन वर्तमान में डबल लेन की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़ने से सोलिंग सड़क पर बिखर पड़ी है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

मार्ग पर गड्ढों से परेशान लोगों मुकेश ठाकुर, रोहित शर्मा, विवेक पठानिया और अतुल ने प्रदेश सरकार और विभाग से मामले की जांच की गुहार लगाई है। उधर, एनएच विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता ई. जगदीश चंद कानूनगो ने कहा कि डबल लेन नेशनल हाइवे पर कुछ जगह टारिंग उखड़ी है।

विभाग के एसडीओ को जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। संबंधित कंपनी से इस मार्ग को शीघ्र ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें