फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Bharat Mission: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में हिमाचल का हमीरपुर देश भर में तीसरे स्थान पर

Mon, 21 Nov 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की थ्री स्टार रैंकिंग में इस जिले को पूरे देश में तीसरे स्थान और प्रदेश में पहले स्थान पर आंका गया है। सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान देश भर के जिलों के लिए यह रैंकिंग जारी की गई। 
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे जिला हमीरपुर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की थ्री स्टार रैंकिंग में इस जिले को पूरे देश में तीसरे स्थान और प्रदेश में पहले स्थान पर आंका गया है। सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान देश भर के जिलों के लिए यह रैंकिंग जारी की गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ इनके उपयोग के अतिरिक्त ठोस एवं तरल कचरे का सही प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में नवंबर 2021 में जिला हमीरपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के अंतर्गत सभी पंचायतों का मूल्यांकन किया गया था। सर्वेक्षण के दौरान संबंधित सेवाओं का मूल्यांकन, लोगों से सीधी बातचीत और फीडबैक सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि ओडीएफ प्लस में भी जिला हमीरपुर बेहतर कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें