फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव : सीएम के गृह जिले में फिर उपचुनाव, तलबगारों की लंबी फौज

Tue, 11 Jun 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आशीष शर्मा भाजपा में शामिल हो गए थे। संभावना है कि भाजपा उन्हें टिकट दे सकती है। हालांकि, स्थिति साफ नहीं है। 
विज्ञापन
आशीष शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला के विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में चुनावी बिगुल बज गया है। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। आजाद विधायक आशीष शर्मा के इस्तीफे के बाद यहां पर चुनाव तय हुआ है। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आशीष शर्मा भाजपा में शामिल हो गए थे। संभावना है कि भाजपा उन्हें टिकट दे सकती है। हालांकि, स्थिति साफ नहीं है। इधर, बीते विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में रहे भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर के कदम पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस में भी टिकट को लेकर नेता सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव की तरह ही उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए एक नहीं बल्कि कई नेता दौड़ में हैं। कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और एडवोकेट रोहित शर्मा एक बार फिर टिकट की दौड़ में है। यह सभी नेता विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में रहे हैं। वहीं, भाजपा से विधानसभा चुनाव में टिकट के दौड़ में युवा नेता नवीन शर्मा अंतिम दौर तक बन रहे थे। इस सीट पर धूमल परिवार के करीबी प्रदेश भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री का नाम भी सामने आया था। हालांकि बाद में सिटिंग विधायक नरेंद्र ठाकुर पर ही पार्टी ने भरोसा जताया। 

पूर्व विधायक आशीष शर्मा का कहना है कि पार्टी हाई कमान के निर्देशों पर ही आगे कार्य होगा। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में काम करेंगे।कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति दी है और इसके आधार पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें