फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: आरोपी एसएचओ कोरोना पॉजिटिव, हाईकोर्ट ने तीन मार्च तक दी अग्रिम जमानत

Thu, 06 Jan 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

25 हजार रुपये रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास और चिट्टे के मामले में निलंबित पूर्व एसएचओ अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 हजार रुपये रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास और चिट्टे के मामले में निलंबित पूर्व एसएचओ नीरज राणा अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। नीरज राणा ने हाईकोर्ट में पेश होने से पहले बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते वह हाईकोर्ट में पेश नहीं हो पाए। अपने अधिवक्ता के माध्यम से ही कोर्ट में अपना पक्ष रखा। विजिलेंस और एसआईटी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


इसलिए उसकी जमानत रद्द की जाए, लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने की अर्जी को खारिज करते हुए आरोपी को 3 मार्च तक लंबी अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। अब पॉजिटिव होने के कारण विजिलेंस और एसआईटी आरोपी से पूछताछ भी नहीं कर पाएगी। इससे यह मामला फाइलों में सिमटता नजर आ रहा है। विजिलेंस ने 31 दिसंबर को हाईकोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर जमानत रद्द करने की मांग उठाई थी। आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत छह जनवरी तक बढ़ा ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें