फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गिरि पेयजल परियोजना की पंपिंग मशीनरी में आई खराबी दुरुस्त नहीं हो पाई है। इसके चलते शिमला शहर के लिए पानी की आपूर्ति घट गई है। ऐसे में अब बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के अनुसार 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि परियोजना से मंगलवार को भी शहर को महज 9.44 एमएलडी पानी मिला है। ऐसे में शहर के सभी पांचों जोन में पानी की आपूर्ति तीसरे दिन हो रही है। कंपनी का कहना है कि जब तक गिरि में पंपिंग सुचारु नहीं हो जाती, तब तक शहर में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। मंगलवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 36.71 एमएलडी पानी मिला है, जो सामान्य से करीब नौ एमएलडी कम रहा। मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आया। पेयजल कंपनी का दावा है कि मशीनरी ठीक करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
यहां आज मिलेगी पानी की सप्लाई
लक्कड़ बाजार, शनान, मल्याणा, नवबहार, रामबाजार, चौड़ा मैदान, अनाडेल, घोड़ाचौकी, छोटा शिमला, ऐराहोम, कसुम्पटी, विकासनगर, एसडीए कांप्लेक्स क्षेत्र में पानी नहीं दिया गया। कंपनी के अनुसार इन इलाकों में अब बुधवार को सबसे पहले सप्लाई दी जाएगी। बाकी क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता के आधार पर पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी, संजौली, कनलोग, न्यू शिमला, खलीनी, लोअर बाजार, कृष्णानगर, रामबाजार, टूटीकंडी, बालूगंज, यूएस क्लब, कैलस्टन, भराड़ी क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें