फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-चंबा में ओलावृष्टि, कुफरी समेत चोटियों पर फिर बर्फबारी

Thu, 16 Jan 2020 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिन धूप खिलने के बाद हिमाचल में फिर मौसम के तेवर बदल गए हैं। गुरुवार दोपहर बाद राजधानी शिमला में बारिश और ओलावृष्टि जबकि कुफरी, नारकंडा और हाटू पीक समेत सूबे की चोटियों में फिर बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


बर्फबारी से एनएच-पांच पर दोबारा वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उधर, चंबा के बनीखेत में ओलों से सड़कें सफेद हो गईं। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में ठंडक और बढ़ गई है।

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, सूबे के बर्फीले क्षेत्रों में बिजली-पानी का संकट अभी भी बना हुआ है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 165 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 350 बिजली ट्रांसफॉर्मर, 47 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद एकाएक बदले मौसम से शहर में ओलावृष्टि और बारिश हुई। रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला के साथ कुल्लू और लाहौल की चोटियों में बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। लाहौल घाटी में जनजीवन अभी भी प्रभावित है। 

Trending Videos

कहां कितनी सड़कें बंद

- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में एनएच 305 समेत 20 सड़कें, आधा दर्जन बिजली के ट्रांसफार्मर और एक दर्जन पेयजल स्कीमें प्रभावित हैं। चंबा जिले के चुराह, तीसा, किहार की ऊपरी चोटियों में एक से डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। सलूणी में बिजली गिरने से घासनी जलने की सूचना है।

कल्हेल-बंजली मार्ग, ब्रंगाल-वांगल-मंढ़ोह मार्ग भूस्खलन से यातायात के लिए बाधित रहा। चंबा-होली मार्ग लैंकों पावर प्रोजेक्ट के पास सड़क का डंगा गिरने से बड़े वाहनों के लिए सुचारु नहीं हो पाया।

उपमंडल पांगी से भुंतर के लिए वीरवार को भी कोई उड़ान नहीं हो पाई। जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज हुआ।

कांगड़ा में अधिकतम तापमान 18.4, ऊना में 18.0, हमीरपुर में 16.3, सोलन में 16.2, बिलासपुर में 16.0, सुंदरनगर में 15.9, नाहन में 15.3, चंबा में 14.8, भुंतर में 13.2, धर्मशाला में 9.8, शिमला में 9.5, डलहौजी में 3.8, कल्पा में 1.7 और केलांग में माइनस 1.3 डिग्री  सेल्सियस दर्ज हुआ। 

कुफरी में बर्फबारी के बाद हाईवे फागू तक जाम  

छराबड़ा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुफरी में हुई बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर छराबड़ा से कुफरी होते हुए फागू तक ट्रैफिक जाम हो गया। दोपहर बाद पहले हल्की ओलावृष्टि हुई इसके बाद बर्फबारी शुरू हो गई। शाम छह बजे तक करीब दो इंच ताजा बर्फबारी हो चुकी थी और बर्फ गिरने का क्रम जारी था। पुलिस ने एहतियात के तौर पर शाम के वक्त यहां से वाहन को भेजना बंद कर दिया। कुफरी के लिए सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। बर्फबारी में फंसी गाड़ियों को पुलिस ने निकालने का काम शुरू कर दिया है। 

सड़क पर जमी बर्फ पर गाड़ियां स्किड हुईं। सड़क पर गाड़ियां आड़ी तिरछी फंसने से ट्रैफिक जाम हो गया। छराबड़ा से आईएचएम कुफरी के बीच ठंडे नाले में गाड़ियां स्किड होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुफरी से लंबीधार और गलू की ओर जगह-जगह गाड़ियां स्किड हुई हैं। फागू से गलू की ओर चढ़ाई में गाड़ियां स्किड होने के बाद जाम लग गया, इसके बाद गाड़ियों को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। लोगों ने खुद ही टायरों के आगे रेत मिट्टी डालकर गाड़ियां निकालने का प्रयास किया। जाम में दर्जनों बसें भी फंस गईं जिस कारण लोगों को घंटों ठंड में ठिठुरना पड़ा।

 

सुबह कोहरे पर स्किड हुए वाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर सुबह के समय सड़क पर कोहरा जमा होने से वाहन स्किड हुए। फागू और कुफरी री के बीच कई जगह भारी फि सलन के चलते गाड़ियां स्किड होने से जाम की स्थिति भी बन गईं। छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत पेश आई।

राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के सहायक अभियंता बीके गोयल ने बताया कि सड़क के अधिकांश भाग से बर्फ हटा दी है। इसके अलावा जहां फि सलन ज्यादा है वहां हर रोज सुबह सात से आठ और शाम पांच से छह बजे के बीच मशीनों और मजदूरों की मदद से रेत डाली जा रही है ताकि गाड़ियां स्किड न हाें।

सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेज रहे 
एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि कुफरी के लिए सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। ताजा हिमपात के चलते वाहन स्किड हो रहे हैं। यहां फंसी कुछ गाड़ियों को निकाला जा रहा है। लोगों की मदद के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। 
विज्ञापन

 न्यूनतम तापमान

क्षेत्र     न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग    -7.3
कल्पा    -4.5
कुफरी    -1.0
मनाली    -0.8
शिमला    2.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें