फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आधे घंटे में शहर में बिछ गई ओलों की चादर, सर्कुलर रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी के समय बारिश और ओले गिरने से बच्चे भीगते हुए पहुंचे घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और करीब आधे घंटे हुए भारी ओलावृष्टि से शहर में सफेद चादर बिछ गई। दोपहर बाद करीब 2:45 से 3:15 तक हुई ओलावृष्टि से सड़कों पर फिसलन से गाड़ियां स्किड होने से सर्कुलर रोड पर जाम लग गया। छुट्टी के समय हुई बारिश ओलावृष्टि से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।
मंगलवार को मौसम ने अजीब रंग दिखाए। सुबह शहर में धूप खिली, लेकिन दोपहर के समय आसमान में काले बादल छा गए। दो बजे के बाद शहर के कई भागों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पौने तीन बजे के बाद शहर में भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। आधे घंटे के लिए शहर में अंधेरा छा गया। जो जहां था, वहीं ठहर गया। सड़क पर फिसलन से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते शिमला की सड़कें और घरों की छतें ओलावृष्टि की सफेद चादर में लिपट गईं। शिमला व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से मटर, फूलगोभी और गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ओलावृष्टि का सैलानियों ने उठाया लुत्फ
रिज मैदान और मालरोड घूमने पहुंचे सैलानियों ने ओलावृष्टि का खूब लुत्फ उठाया। रिज पर सैलानी ओलावृष्टि के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते दिखे। छराबड़ा-ढली सड़क पर हसनवैली के पास ओलावृष्टि के दौरान सैलानी मस्ती में नाचते गाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें