फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में इस दिन से होगा गुरु गोबिंद सिंह हॉकी गोल्ड कप

Mon, 12 Nov 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय श्री गुरु गोबिंद सिंह हॉकी गोल्ड कप 15 से 19 नवंबर तक पांवटा के रावमापा पुरुवाला खेल मैदान में होगा। इसमें महिला और पुरुष वर्गों की उत्तर भारत की करीब 26 टीमें दमखम दिखाएंगी। विशेष आमंत्रित नेपाल की टीम भी हॉकी में अपना हुनर दिखाएगी। वीरवार 15 नवंबर को पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


 मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के चेयरमैन बलजीत सिंह नागरा, प्रधान गुरनाम सिंह, सचिव जाफर अली, उपेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार अर्जुन सिंह नागरा व अमृत पाल सिंह ने कहा कि उत्तर भारत की 26 टीमें प्रतियोगिता में पहुंच रही हैं। पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल की महिला-पुरुष वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। पुुरुष वर्ग में विजेता टीम को 51000 व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 31000 और ट्रॉफी दी जाएगी।

महिला वर्ग की विजेता टीम को 31000 व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21000 व ट्रॉफी दी जाएगी। सोमवार 19 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्यमी अशोक गोयल होंगे। मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह व महासचिव जफर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में पहुंचने वाली टीमों के ठहरने व खानपान की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें