फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता कुमार के बारे में ये क्या बोल गए बाली?

Sun, 26 Oct 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि शांता कुमार प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं। पालमपुर में रोप वे को लेकर जीएस बाली ने कहा कि शांता कुमार ने इस बाबत उनसे भी फोन पर चर्चा की थी। पालमपुर में स्वीकृत रोप वे की योजना को अब तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में उनकी चिंता जायज है। कांगड़ा में पत्रकारवार्ता के दौरान बाली ने कहा कि शांता कुमार प्रदेश के कद्दवार नेता हैं। विकास कार्य राजनिती से ऊपर उठकर किए जाने चाहिए। सोमवार को वह मुख्यमंत्री के कांगड़ा आगमन पर इस मसले को उठाएंगे।

इसके साथ ही तहसील चौक पर प्रस्वाति बचत भवन के प्रोजेक्ट को भी मूर्त रूप दिया जाएगा। बाली ने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए नुमाइंदों का विशेष स्थान होता है। किसी वजह से यदि पूर्व मुख्यमंत्रियों की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों के शिलान्यासों का काम पूरा नहीं हुआ है उसे कांग्रेस सरकार पूरा करवाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह कुल्लू में बिजली महादेव, धर्मशाला में त्रियुंड जैसे रोप वे की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा। तहसील चौक में पिछले लंबे अरसे से शांता कुमार की ओर से बचत भवन के रखे गए शिलान्यास के प्रोजेक्ट के बारे में बाली ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।

बदले की भावना से नहीं होगा काम
कांग्रेस सरकार अदला बदली की भावना से काम नहीं करेगी। इससे आने वाली पीढ़ी यह न सोचे किए फलां प्रोजेक्ट फलां सरकार की वजह से लटका रहा। ऐसे में पर्याप्त बजट या फिर अन्य किसी कारणवश जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों के प्रोजेक्ट आज भी अधूरे पड़े हैं उन्हें मूर्त रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से भी कैबिनेट में विचार विमर्श कर समस्त मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

ऐसी योजनाओं के संदर्भ में दोबारा नोटिस जारी कर नोडल एजेंसियों को समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर इन योजनाओं को पूर्ण करने के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियों के आपसी संबंध बेहतर हैं। इंहीं संबधों का प्रयोग प्रदेश विकास में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें