फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली ने फिर बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, अब शराब ठेकों को लेकर मैदान में

Tue, 02 May 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के लिए आए दिन परेशानियों का सबब बनने वाले परिवहन मंत्री जीएस बाली एक बार फिर सरकार की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शराब ठेकों का विरोध कर रहे लोगों का समर्थन कर नया शिगूफा छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेके खुलने का विरोध कर रही महिलाओं को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्गों से 500 मीटर दूरी पर शराब के ठेके खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे अब कुछ शराब के ठेके ग्रामीण क्षेत्रों में भी खोले जाने के मामले सामने आए हैं। जिसका स्थानीय पंचायतें और महिला मंडल विरोध कर रही हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि संबंधित विभाग के अधिकारी, स्थानीय पंचायतों व महिला मंडलों के प्रतिनिधि आपसी सहमति व सलाह के बाद ही इस संबंध में क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के अनुरूप फैसला लें।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं जब जीएस बाली के फैसले से सरकार की परेशानियां बढ़ी हो। इससे पहले बेरोजगारी भत्ते दिए जाने और अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाकर जनता की वाहवाही लेने के चलते वह सरकार की आंखों की किरकिरी बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें