फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलगोभी 20 से बढ़कर 40 रुपये किलो हुई, आलू 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये किलो हुए
विज्ञापन

शिमला। कोरोनाकाल में महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल है। सब्जियां महंगी होने लगी हैं। शहर की सब्जी मंडी में एक हफ्ते के भीतर ही सब्जियों के रेट 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है।
सब्जी मंडी में फूल गोभी 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। बीते हफ्ते गोभी 15 से 20 रुपये किलो बिक रही थी। अब अचानक इसके रेट दोगुना हो गए हैं। आलू भी 20 से बढ़कर 25 जबकि प्याज 25 से 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। पहाड़ी आलू मंडी में 30 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। तोरी, घिया, करेला, खीरा और टमाटर के रेट भी बढ़े हैं। टमाटर और खीरा भी अब 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। सब्जी मंडी में कई कारोबारी आधी अधूरी रेट लिस्ट लगाकर भी सब्जियां बेच रहे हैं। उपनगरों में सब्जियां इससे भी ज्यादा महंगी हो गई हैं। शहरवासियों को महंगी सब्जियां खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग सब्जियों के रेट पर निगरानी रखे और हर दुकान पर रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

रेट लिस्ट न लगाने
पर होगी कार्रवाई
डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि रेट लिस्ट न लगाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई होगी। कहा कि प्रशासन की टीमें लगातार इस पर निगरानी रख रही है। प्रशासन सब्जी का न्यूनतम और अधिकतम रेट तय करता है। इसके चलते एक सब्जी का मंडी में अलग अलग रेट हो सकता है। तय किए गए अधिकतम रेट से ज्यादा वसूली पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सब्जियां पिछले हफ्ते इस हफ्ते
फूलगोभी 20 40 रुपये किलो
आलू 20 30 रुपये प्रति किलो
प्याज 25 30 रुपये प्रति किलो
खीरा 30 40 रुपये प्रति किलो
तोरी-करेला 30 40 रुपये प्रति किलो
टमाटर 20 40 रुपये प्रति किलो
लिंगड़ 50 60 रुपये प्रति किलो
नींबू 70 80 रुपये प्रति किलो
किसानों से खरीद रहे सस्ती सब्जियां
शहर की ढली सब्जी मंडी में अभी भी किसानों की गोभी 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। शहर के लोगों को यह 40 रुपये तक मिल रही है। स्थानीय क्षेत्रों में आलू और प्याज की फसल तैयार होकर मंडी में आ गई है लेकिन इसके रेट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें