फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढाई आखर प्रतियोगिता को लेकर लोगों में भारी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आ चुके हैं 13 सौ आवेदन
विज्ञापन

विजेताओं को मिलेंगे 5 हजार से 50 हजार तक के पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डाक विभाग की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अब तक शिमला मंडल से 700 और रामपुर मंडल से 3,300 पत्र विभाग के पास पहुंच चुके हैं। अभी तक कुल 1300 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


पत्रों की बढ़ती संख्या और विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए विभाग ने प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब प्रतिभागी 31 दिसंबर तक अपने पत्र भेज सकेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 हजार से 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के तहत विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों से पत्र प्राप्त हो रहे हैं। सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करें। प्रतियोगिता के विजेताओं को सर्किल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 25 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में पत्र लेखन की कला को फिर से जीवित करना है। विभाग का मानना है कि अंतिम तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 31 दिसंबर के बाद सभी पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें