हिमाचल के बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर बद्दी बस स्टैंड के समीप एक टिपर के नीचे आने से माजरू गांव के दादी-पोते की मौत हो गई। टिपर का टायर दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया। आरोपी चालक मौके से फरार है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोपहर बाद दोनों का जस्सू खड्ड में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह (20) पुत्र बग्गाराम निवासी मजारू व कौशल्या देवी (65) पत्नी नसीब सिंह बाइक पर सवार होकर बद्दी बस अड्डे आ रहे थे।