फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: किन्नौर और भरमौर में अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत, कफोटा में तैयारियां पूरी

Fri, 22 Dec 2023 03:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर(किन्नौर)।/भरमौर(चंबा)/सतौन(सिरमौर)

सार

 भरमौर पंहुचे अयोध्या के श्री राम कलश का पुराने बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर लोगों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
भरमौर व किन्नौर में अक्षत कलश यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में आयोजित की जा रही अक्षत कलश यात्रा शुक्रवार को भरमौर व किन्नौर पहुंची। भरमौर पंहुचे अयोध्या के श्री राम कलश का पुराने बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर लोगों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। कलश गाड़ी में पुराने बस स्टैंड पंहुचा। इसके बाद शहनाई की धुन व श्रीराम के जयघोष के बीच कलश चौरासी मंदिर पहुंचाया गया। उधर,  विश्व हिंद पूरिषद की ओर से किन्नौर जिले में कलश यात्रा का आयोजन किया गया।  जिले के चौरा गेट के पास लोगों ने इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।  इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान वाद्य यंत्रों से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का आयोजन जिला संयोजक पुष्पराज नेगी और सह संयोजक विपिन नेगी की अध्यक्षता में किया गया।  अक्षय कलश यात्रा भावानगर से दुर्गामाता मंदिर टापरी तक हुई। यहां पुजारी ने विधिपूर्वक पूजा पाठ किया। टापरी दुर्गा माता मंदिर में अक्षत कलश को स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन




कफोटा के मंदिर में होगी कलश स्थापनाख, कमेटी गठित
सतौन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के खंड कफोटा की श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह की बैठक सनातन धर्म सभा कफोटा के प्रांगण में हुई। इसमें खंड के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। बैठक में सनातन धर्म सभा कफोटा, क्षेत्रीय विकास समिति कफोटा, व्यपार मंडल कफोटा की समिति के लोगों ने भाग लिया। 23 दिसंबर को पूज्य अक्षत कलश प्रातः 10 बजे पांवटा से कफोटा लाया जाएगा। उपमंडल कफोटा से सनातन धर्म सभा कफोटा के मंदिर तक कलश यात्रा निकली जाएगी व सनातन धर्म सभा कफोटा के मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। इसके लिए समिति का चयन किया गया है। खंड सरंक्षक मुंशी राम को चुना गया। जबकि सह संरक्षक कपिल ठाकुर को बनाया गया। इसके अलावा संयोजक खजान दत शर्मा, सह सयोजक गुमान चौहान को चुना गया। जबकि विजय ,सुनील ठाकुर, हितेंद्र भंडारी, दीप राम शर्मा, लायक राम, वीर विक्रम , संजीव ठूंडू प्रदीप को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

पांवटा मुख्य बाजार गीता भवन में स्थापित होगा अक्षत कलश 
राम मंदिर पांवटा साहिब नगर इकाई की श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बैठक देई जी साहिब मंदिर में संपन्न हुई। इसमें नगर की कुल 18 धार्मिक संगठन ने भाग लिया। इस बैठक में आधिकारिक रूप से अरुण ( नगर संचालक), दीपक भंडारी(विश्व हिंदू परिषद), भोलेश्वर(मार्ग दर्शक) हेमंत भारद्वाज व जिला सह संयोजक सतीश पांडे की उपस्थिति में बैठक रही।
 इसमें नगर के 18 मंदिरों में स्थापित करने की योजना बनी है। प्रत्येक नगर के मंदिरों की टोली एवं संघ के कार्यकर्ता हर घर इस अक्षत को पहुंचाने के कार्य में सहयोगी रहेंगे। 23 दिसंबर 2023 को श्री अयोध्या जी से पूजित अक्षत कलश आया है। वह कलश भव्य शोभायात्रा के माध्यम से मुख्य बाजार गीता भवन में स्थापित रहेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें