फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विद्या उपासकों का मानदेय बढ़ा, विभाग ने जारी किए आदेश

Thu, 25 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत तैनात ग्रामीण विद्या उपासकों का मानदेय बढ़ा दिया है। बुधवार को उप सचिव प्रारंभिक शिक्षा ने मानदेय में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। ग्रामीण विद्या उपासकों को अब अनुबंध पर नियुक्त जेबीटी के बराबर मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


आदेशों के मुताबिक ग्रामीण विद्या उपासकों को अब 7500 रुपये प्रतिमाह के बजाए 8910 रुपये और 75 फीसदी ग्रेड पे मिलेगी। नए आदेशों के तहत ग्रामीण विद्या उपासकों के मानदेय में डेढ़ से दो हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में करीब 1500 ग्रामीण विद्या उपासक नियुक्त हैं।
विज्ञापन

बेसिक पे पर अंतरिम राहत में बदलाव

हिमाचल प्रदेश सरकार
रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों के मूल वेतन पर 5 प्रतिशत की अंतरिम राहत में बदलाव किया गया है। अंतरिम राहत का प्रावधान केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने नियमित वेतनमान के समक्ष पुनर्नियुक्ति पाई है। 

उनकी नियुक्ति भी तय चयन प्रक्रिया के तहत हुई होनी चाहिए। वित्त विभाग की ओर से अंतरिम राहत पर स्पष्ट किया गया है कि यह लाभ संबंधित कर्मचारियों को देय पेंशन पर प्रभावी नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें