हिमाचल सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत तैनात ग्रामीण विद्या उपासकों का मानदेय बढ़ा दिया है। बुधवार को उप सचिव प्रारंभिक शिक्षा ने मानदेय में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। ग्रामीण विद्या उपासकों को अब अनुबंध पर नियुक्त जेबीटी के बराबर मानदेय मिलेगा।
आदेशों के मुताबिक ग्रामीण विद्या उपासकों को अब 7500 रुपये प्रतिमाह के बजाए 8910 रुपये और 75 फीसदी ग्रेड पे मिलेगी। नए आदेशों के तहत ग्रामीण विद्या उपासकों के मानदेय में डेढ़ से दो हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में करीब 1500 ग्रामीण विद्या उपासक नियुक्त हैं।