फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आदर्श चुनाव आचार संहिता वाले क्षेत्रों में ग्रामसभाएं स्थगित

Thu, 30 Sep 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इनमें ग्रामसभाएं आचार संहिता हटने के बाद ही होंगी। ये पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद छह अक्तूबर के बाद आयोजित की जा सकेंगी। 
विज्ञापन
ग्रामसभाएं स्थगित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता वाले क्षेत्रों में दो अक्तूबर की ग्रामसभाएं स्थगित कर दी गई हैं। प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों में इन्हें बुलाया गया था। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इनमें ग्रामसभाएं आचार संहिता हटने के बाद ही होंगी। ये पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद छह अक्तूबर के बाद आयोजित की जा सकेंगी। जहां लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं, वहां भी दो अक्तूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभा के आयोजन पर संकट के बादल छा गए हैं।

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग ने सभा के आयोजन और बैठक के एजेंडे के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है। सूत्रों का कहना है कि अगर समय से ग्राम सभा के आयोजन की अनुमति नहीं आती है तो ग्राम सभा के दौरा किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा। बता दें, शुक्रवार को प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें