फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन लॉस नहीं रोक पाए तो गिरेगी गाज

Tue, 14 Oct 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने सूबे में तीन फीसदी बिजली लाइन लोस को कम करने का लक्ष्य तय किया है। लाइन लोस कम करने वाले अभियंताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही लाइन लोस रोक पाने में पूरी तरह नाकाम रहने वाले अभियंताओं को बर्खास्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी ने बताया कि 31 मार्च तक लाइन लोस 13 से कम करके 10 फीसदी करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेश में फिलहाल औसतन 13 फीसदी लाइन लोस हो रहा है जो देश में सबसे कम है। लेकिन, प्रदेश के कई ऐसे शहर हैं, जहां लाइन लोस 40 फीसदी तक है।

प्रदेश में सबसे अधिक लाइन लोस रोहडू, नाहन जैसे शहरों में हो रहा है। बेहतर काम करने वाले जेई, एई, ईई, एससी और मुख्य अभियंता स्तर के अभियंताओं को 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि लाइन लोस रोक पाने में नाकाम रहने वाले अभियंताओं को बर्खास्त किया जा सकता है। इसके अलावा उनके एसीआर में रेड एंट्री करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें