फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब उत्तीर्ण प्रमाणपत्र देगी हिमाचल सरकार

Thu, 10 Aug 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के तहत परीक्षा पास करने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को वर्ष 2023-24 से उत्तीर्ण प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के तहत परीक्षा पास करने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को वर्ष 2023-24 से उत्तीर्ण प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पूर्व में बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए केवल अंक तालिका व प्रवास प्रमाणपत्र ही उपलब्ध करवाए जाते थे। जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और अन्य बोर्डों की ओर से उत्तीर्ण प्रमाणपत्र भी छात्रों को प्रदान किए जाते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड भी पूर्व में यह सुविधा केवल आग्रह पर ही उपलब्ध करवाता था। इस कारण प्रदेश से बाहर रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आकर यह प्रमाणपत्र बोर्ड कार्यालय में आकर ही लेना पड़ता था। विद्यार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को उत्तीर्ण प्रमाणपत्र देने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय छात्रों के लिए प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और उनके समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें