फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पारदर्शिता से होगी चालकों और परिचालकों की भर्ती: गोविंद ठाकुर

Sat, 13 Jul 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में जल्द ही नई भर्तियां होंगी। इन भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से किसी सूरत में भी समझौता नहीं होगा ओवरलोडिंग के लिए 25 फीसदी छूट ही दी जाएगी।

विज्ञापन


वह शनिवार को मंडी सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार गरीब के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार का प्रयास है कि सही लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार लोगों की वर्तमान जरूरतों पर ध्यान देने के साथ ही भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य पर जोर दे रही है। उन्होंने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन


शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसके उपरांत भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें