फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया एम्स बिलासपुर का निरीक्षण, मरीजों से मिलकर पूछा कुशलक्षेम

Tue, 30 May 2023 10:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया एम्स का निरीक्षण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्स में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। साथ ही संस्थान के चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार और तेजी लाने पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन




मरीजों से मुलाकात के दौरान राज्यपाल फोरलेन पर लावारिस पशु के हमले में घायल व्यक्ति से भी मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। एम्स अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रतिष्ठा उसके भवन से नहीं होती है। उसकी प्रतिष्ठा किए गए कार्यों से होती है। यह अधिक महत्व रखता है कि संस्थान के कार्यों का लोगों को क्या लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए एम्स एक बड़ी सौगात है। पहाड़ी राज्य में जिला मुख्यालय से दूर होने पर भी इसका कार्य तेजी से हुआ है।

एम्स बिलासपुर का कार्य भी सही ढंग से हुआ है और जो भी छोटे कार्य बाकी है वह भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप एम्स की सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। इससे पहले एम्स परिसर पहुंचने पर राज्यपाल का जिला और एम्स प्रशासन ने स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर एम्स कार्यकारी निदेशक वीर सिंह नेगी, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और एसी टू डीसी राजीव ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें