फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वीर जवान विवेक के घर पहुंचे राज्यपाल, परिजनों को दी सांत्वना

Sat, 18 Dec 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )

सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि शहीद विवेक कुमार हिमाचल के वीर सपूत हैं और देश को हमेशा उन पर गर्व रहेगा। पूरा देश शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल है।
विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को लंबागांव खंड के अपर ठेहडू गांव में लांस नायक विवेक कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी। 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अफसरों के साथ विवेक कुमार भी हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवा बैठे थे। वह पिछले डेढ़ वर्ष से सीडीएस बिपिन रावत की सुरक्षा में बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी तैनात थे और डेढ़ वर्ष से दिल्ली में ही उनकी पोस्टिंग थी।

विज्ञापन


आर्लेकर ने कहा कि शहीद विवेक कुमार हिमाचल के वीर सपूत हैं और देश को हमेशा उन पर गर्व रहेगा। पूरा देश शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल है। इस दौरान डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल, एसपी खुशाल शर्मा, जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान, राम रत्न शर्मा, अजय मेहरा, अजय पठानिया, राजेश्वना, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें