फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्तापानी में राज्यपाल ने किया पवित्र स्नान, कल होगी सतलुज आरती, 11 क्विंटल चावल से बनेगी खिचड़ी

Mon, 13 Jan 2020 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/करसोग (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार को जिला मंडी स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल तत्तापानी में पवित्र स्नान किया। राज्यपाल ने कहा कि पौराणिक महत्व के इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तत्तापानी बहुत ही सुंदर और दर्शनीय स्थल है। उन्होंने तत्तापानी में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं प्रदान करने तथा विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की सराहना की। 

विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि उत्सव और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में मदद करते हैं। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। डीसी मंडी ऋवेद ठाकुर ने राज्यपाल को मेले और मकर संक्रांति के अवसर पर किए विभिन्न प्रबंधनों तथा यहां प्रथम बार की जा रही सतलुज आरती तथा दीप दान के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल ने तत्तापानी में लक्ष्मीनारायण और नरसिंह देव मंदिरों में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक हीरा लाल, पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन

सीएम करेंगे पर्यटन उत्सव का शुभारंभ

महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली तत्तापानी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14 जनवरी को प्रात: 11 बजे पर्यटन उत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री शाम के समय पहली बार आयोजित की जाने वाली भव्य सतलुज आरती में भाग लेंगे। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री, स्थानीय लोगों और सैलानियों की ओर से 3000 दीप प्रवाहित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर्यटन विभाग की ओर से लगाए जाने वाले खिचड़ी स्टाल का भी उद्घाटन करेंगे। तत्तापानी में उत्सव के दौरान 11 क्विंटल चावल से खिचड़ी बनाई जाएगी। इसे प्रसाद के तौर पर लोगों में वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री तत्तापानी झील में पर्यटन उत्सव के दौरान की जाने वाली जल क्रीड़ाओं का निरीक्षण करेंगे और हिमाचल पथ परिवहन निगम की टूरिस्ट सर्किट बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सरौर खड्ड से चुराग तथा तत्तापानी की जनता को 18.50 करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत तत्तापानी पर्यटन उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें